फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   question arise on baloon

ताज के ऊपर बैलून उड़ाने पर मांगा जवाब

Thu, 19 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Thu, 19 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
question arise on baloon
ताजमहल के 500 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघने के मामले में ताज बैलून फेस्टिवल में बैलून उड़ाने वाली कंपनी स्काई वाल्ट्ज से जवाब मांगा गया है। एएसआई ने इस मामले में आयोजकों से बैलून के ट्रैक का ब्योरा मांगा है। जीपीएस से जुड़े बैलून का ट्रैक रिकार्ड खुलासा कर देगा कि बैलून ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र के कितने अंदर तक आए थे।
विज्ञापन

14 से 16 नवंबर तक ताज बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसे दो दिन और बढ़ाया गया, लेकिन अफसरों ने ताजमहल को आसमान से देखने के रोमांच के लिए यमुना की तलहटी से बैलून उड़वाए और दर्जनों डीजल के वाहनों को नदी के बीच पहुंचाने के लिए धारा भी रुकवाई। ताज से पांच से मीटर दूर उड़ान भरने के आदेश थे, लेकिन कई बैलून हवा के दबाव से खान ए आलम नर्सरी और ताजमहल फोरकोर्ट के ऊपर से उड़े। एएसआई ने इस पर जवाब मांगा तो आयोजकों ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। इस पर एएसआई ने अब जीपीएस ट्रैक रिकार्ड की मांग की है, उससे बैलून की दिशा का पूरा ब्यौरा आ जाएगा।
विज्ञापन

आखिरी दिन छह गुब्बारे उड़े
ताज बैलून फेस्टिवल में मंगलवार को तेज हवा विलेन बन गई, लेकिन बुधवार को सुबह पीएसी मैदान से छह बैलून ने उड़ान भरी। ताजमहल के ऊपर से बैलून उड़ने की खबरें प्रकाशित होने के बाद कंपनी ने यमुना की तलहटी की जगह पीएसी मैदान को ही उड़ान के लिए चुना, ताकि ताज के ऊपर से उड़ान मुमकिन ही नहीं हो पाए। बुधवार सुबह छह बैलून उड़े जो शमसाबाद रोड और देवरी रोड के बीच के गांव में जाकर उतरे। बिजली के तारों के कारण दो बैलून कई किमी आगे उतारने पड़े, जबकि एक बैलून में तकनीकी दिक्कत होने से उसे जल्दी उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed