फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   quarrel with jija then dead body of young man was found in near tree in etah

Etah Crime: जीजा से हुआ झगड़ा, फिर ऐसे हाल में मिला युवक का शव; कांप गए घरवाले

Sat, 19 Aug 2023 07:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 07:37 AM IST
सार

जीजा से झगड़ा होने के बाद युवक चला गया था। उसके बाद से वो घर लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। युवक की लाश को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
quarrel with jija then dead body of young man was found in near tree in etah
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव मुड़समा में शुक्रवार की सुबह करीब 5.45 बजे युवक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। बृहस्पतिवार की शाम को रिश्ते के जीजा से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह लापता था। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव मुड़समा निवासी अर्जुन सिंह (25) की मौत हुई है। पिता गुड्डन सिंह ने बताया कि भाभी राजवती की बृहस्पतिवार को तबीयत ज्यादा खराब थी। देखने के लिए उनका दामाद देवेंद्र निवासी नगला भिखारी थाना अवागढ़ रात करीब आठ बजे आया था। जबकि देवेंद्र से संबंध नहीं चल रहे हैं। इसी बात को लेकर बेटे व भतीजों से विवाद हुआ था। इसके बाद शाम से इकलौता पुत्र लापता था। शुक्रवार की सुबह शव पड़ा मिला। आशंका है कि देवेंद्र ने ही बेटे की हत्या की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर है विवाद 

बताया कि भाभी ने अपनी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी देवेंद्र के साथ की थी। लेकिन उसने लक्ष्मी को छोड़ दिया और करीब दो साल पहले छोटी बेटी ऊषा से प्रेम विवाह करके ले गया। इसके बाद से ही रिश्तेदारी खत्म हो गई थी और आना-जाना भी नहीं था। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक दो अन्य लोगों के साथ वह आ गया। इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। भाभी को भतीजे आदि इलाज के लिए आगरा ले गए थे। इसके चलते पूछताछ भी नहीं की थी। समझा गया कि आगरा ही गया होगा। लेकिन सुबह शव पड़ा मिला। वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जांच कर रही पुलिस 

थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार लिया गया। शर्ट पेड़ पर लटकी मिली है। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। देवेंद्र से झगड़ा होने की बात कही जा रही है, उसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed