फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quality of mid day meal found poor in Kasturba Vidyalaya

Agra News: कस्तूरबा विद्यालय खराब मिली मिड डे मील की गुणवत्ता

Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Quality of mid day meal found poor in Kasturba Vidyalaya
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अमांपुर व सहावर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दोनों विद्यालयों में काफी अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए गए। अमांपुर विकास क्षेत्र के रानामऊ में संचालित कस्तूरबा विद्यालय में आरओ वाटर सिस्टम खराब मिला। परिसर में गंदगी थी। भोजन में दाल व सब्जी की गुणवत्ता खराब मिली। भोजन से संबंधित रजिस्टर में 12 दिसंबर से एंट्री नहीं मिली। सहावर के फरौली विद्यालय में आरओ वाटर सिस्टम खराब मिला। उन्होंने बताया कि दोनों विद्यालयों में छात्राओं को ट्रैक सूट उपलब्ध नहीं कराया गया है। जो गर्म वस्त्र दिए गए हैं उनमें पजामी की व्यवस्था नहीं की गई। सहावर स्थित विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के लिए बनाए गए। नए भवन में अभी छात्राओं के आवास की ही सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।छात्राएं पढ़ने के लिए दूसरे विद्यालय जाती हैं। उनको 300 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जो भी अनियमितताएं मिली हैं उनसे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed