फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Python trapped in Yamuna's net, devotees flee in fear

Agra News: यमुना के जाल में फंसा अजगर, डरकर भागे श्रद्धालु

Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Python trapped in Yamuna's net, devotees flee in fear
बाह: जाल में फंसा अजगर किया रेस्क्यू
बाह। यमुना नदी में रोक के बाद भी चोरी छिपे मछलियां पकड़ी जाती हैं। इसकी ही बानगी जैतपुर के नौगवां इलाके में यमुना नदी में डाले गए जाल से तब मिली, जब इसमें मछली की जगह एक अजगर फंस गया था। मंगलवार की शाम मूर्तियां विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग डरकर किनारे से भागने लगे। वन विभाग की टीम ने एक घंटे में रेस्क्यू कर उसे यमुना के बीहड़ में छोड़ा। विभाग नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटा है।
विज्ञापन

नौगवां में यमुना नदी के किनारे चित्राहाट पुलिस ने मूर्तियां विसर्जन के लिए कुंड खुदवाया है। मंगलवार की शाम क्षेत्र के लोग कुंड में प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। इसके बाद यमुना स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जाल में फंसे अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चित्राहाट पुलिस भी नदी किनारे पहुंची। अजगर को देखकर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

अजगर को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने नदी में पड़े जाल समेत अजगर को बाहर निकाला। जाल काटकर अजगर को सुरक्षित बचाया गया। इसके बाद उसे यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाल में फंसे अजगर को रेस्क्यू किया है। मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचानकर तलाश की जाएगी। जिससे विधिक कार्रवाई हो सके। -राजवीर सिंह सेंगर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed