फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD will construct paved road to reach terminal at proposed civil enclave at Dhanauli in Agra

Agra: पीडब्ल्यूडी बनाएगा एयरपोर्ट के टर्मिनल तक सड़क, अर्जुन नगर गेट पर बने लाउंज की बाधा भी होगी दूर

Wed, 17 Jul 2024 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

आगरा में एयरपोर्ट के टर्मिनल तक प्रस्तावित सड़क पीडब्ल्यूडी बनाएगा। मंडलायुक्त ने अर्जुन नगर गेट पर बने लाउंज की बाधा दूर करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
PWD will construct paved road to reach terminal at proposed civil enclave at Dhanauli in Agra
एयरपोर्ट को लेकर समीक्षा करती मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में धनौली में प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव में टर्मिनल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा। मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव की समीक्षा की। उन्होंने अर्जुन नगर गेट पर बनाए गए लाउंज को शुरू करने के लिए आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को डीएम ने बताया कि धनौली में सिविल एन्क्लेव के विस्तार के लिए पूरी जमीन मिल चुकी है। निर्माण से पूर्व विद्युत लाइन शिफ्ट करने का कार्य जारी है जिसमें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और टोरंट पावर दो चरणों में लाइन शिफ्टिंग का काम कर चुके हैं। अब तीसरे चरण में एयरफोर्स एरिया के अंदर से लाइन शिफ्टिंग की जानी है। इसके लिए एनओसी और टेंडर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने अर्जुन नगर गेट से एयरफोर्स एरिया में बने लाउंज तक यात्रियों के पैदल जाने तथा बस के किराया और टर्मिनल तक पहुंचने की असुविधा को दूर करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, दिल्ली से पत्राचार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एयरपोर्ट निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, एसडीएम सदर किशन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed