{"_id":"6a10c61d4b2425f16809e3fa","slug":"puppy-beaten-to-death-with-a-stick-in-anurag-nagar-agra-news-c-25-1-agr1034-1066532-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुराग नगर में डंडे से पीटकर पिल्ले को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुराग नगर में डंडे से पीटकर पिल्ले को मार डाला
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित अनुराग नगर में पिल्ले को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इससे पशु प्रेमियों में रोष है। पुलिस के पहुंचने से पहले मृत पिल्ले को यमुना में बहा दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि सक्षम जैन पशु प्रेमी हैं। बृहस्पतिवार रात 10 बजे उनको सूचना मिली कि अनुराग नगर में एक पिल्ले को बेरहमी से डंडे से पीटकर मार दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, जिस युवक ने उसे डंडे से पीटा, वह शराब पीने का आदी है। कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उस पर भी वह हमला कर सकता था। उन्होंने थाना कमला नगर पुलिस से मृत पिल्ले के पोस्टमार्टम के लिए कहा।
अरोरा ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की। इसी बीच पता चला कि क्षेत्र के ही एक युवक ने पिल्ले के शव को रखा था। उसने बताया कि वह पिल्ले के शव को यमुना में बहा आया है। इस कारण पिल्ले का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आशंका है कि वह युवक भी आरोपी का साथी था। अब पुलिस पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करेगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।