फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   punjab police arrested agra gang leader for drug trafficking

नशे की दवाओं की तस्करी: 'आगरा गैंग' के सरगना सहित दो गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला है नेटवर्क

Sun, 26 Jul 2020 09:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 09:21 AM IST
सार

  • नशे की दवाओं की तस्करी में दवा कारोबारी दो भाई गिरफ्तार
  • पंजाब पुलिस ने कमला नगर में घर पर दी दबिश, दोनों को साथ ले गई
  • कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ा, गोदाम सील

विज्ञापन
punjab police arrested agra gang leader for drug trafficking
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस शनिवार को आगरा के कमला नगर से दवा कारोबारी भाइयों जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा को गिरफ्तार कर ले गई। दोनों पर नशे की दवा की तस्करी करने का आरोप है। पंजाब पुलिस के मुताबिक जितेंद्र आगरा गैंग का सरगना है। दवा गोदाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सील कर दिया गया। दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन


एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पंजाब में 10 दिन पहले पुलिस ने हरीश भाटिया को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। हरीश ने पहले खुद को दिल्ली निवासी बताया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि हरीपर्वत क्षेत्र के खटीकपाड़ा का रहने वाला है और दवा व्यापारी जितेंद्र और कपिल भी उसके साथ नशे की दवाएं लेकर आए थे। मुकदमे में दोनों को आरोपी बनाया गया। 
विज्ञापन



संबंधित खबर: ताजनगरी में स्टोर कर पूरे देश में भेजी जा रहीं नशे की दवाइयां, ड्रग माफिया ने किराए पर ले रखे हैं गोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पंजाब के बरनाला की पुलिस पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ आई और थाना न्यू आगरा में आमद कराई। कमला नगर में दवा कारोबारी के घर और गोदाम पर दबिश दी। दोनों आरोपी भाइयों और दो कर्मचारियों को पकड़कर खंदारी चौकी पर ले गई। पूछताछ के बाद दो कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग की मदद से सील लगा दी। अब पंजाब पुलिस सर्च वारंट बनवाकर लाएगी। इसके बाद गोदाम की तलाशी होगी। 

आगरा गैंग का सरगना है जितेंद्र

पंजाब पुलिस के अनुसार, जितेंद्र आगरा गैंग का सरगना है। उसका भाई कपिल अरोड़ा भी इसमें शामिल है। 14 जुलाई को पंजाब में पुलिस को चकमा देकर जितेंद्र फरार हो गया था। गैंग में शामिल आगरा के दो अन्य सदस्यों की तलाश में दोबारा पंजाब पुलिस आएगी। 

एमआर बनकर तस्करी 

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आगरा गैंग 11 राज्यों में नशीली दवाइयों की सप्लाई करता है। बरनाला और मोगा से पुलिस ने गिरोह के 20 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनसे 27,62,137 नशीली गोलियां, कैप्सूल, टीके व सीरप की बोतलें और 70,03,800 रुपये बरामद किए हैं। 

हवाला से तस्करी का नेटवर्क चल रहा है। दो माह में यह पकड़ा गया। आरोपियों में उत्तर प्रदेश से दो, पंजाब से 16, हरियाणा और दिल्ली से एक-एक हैं। गिरोह के सदस्य मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर तस्करी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed