फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public Protest in Agra Over Alleged ₹431 Crore Waiver to Power Company

UP: 'टोरंट के 431 करोड़ माफ किए, जनता के लिए बजट नहीं', नगर निगम कार्यालय में हुआ प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 11:43 AM IST
सार

आगरा में टोरंट पावर को 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि बस्तियों में सड़क, सीवर और पानी की गंभीर समस्या है, जबकि प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है।

विज्ञापन
Public Protest in Agra Over Alleged ₹431 Crore Waiver to Power Company
नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 टोरंट पावर के 431 करोड़ रुपये नगर निगम ने माफ कर दिए, लेकिन हमारे क्षेत्र में सड़कें बनाने के लिए बजट नहीं है। बस्तियों में सीवर उफना रहा है और लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। ये आरोप लगाते हुए कोटली बगीची और काजीपाड़ा क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मेयर के प्रति आक्रोश जताते हुए डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने बुधवार को फिर से प्रदर्शन और धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोग अपने हाथों में टोरंट पर मेहरबानी, बस्तियों में सड़कें, न पानी जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया तो वे वहीं धरने पर बैठ गए और मेयर हेमलता दिवाकर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आशीष प्रिंस ने कहा कि तीन साल से केवल आश्वासन मिल रहा है। मंगलवार तक क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार नहीं किया गया तो बुधवार को फिर निगम में ही धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


राहुल वरुण ने कहा कि काजीपाड़ा में माहौर समाज की बगीची जर्जर हालत में है। कोटली बगीची में घरों के सामने सड़कें टूटी हैं और गंदा पानी भरा हुआ है। जगदीशपुरा, लोहामंडी में टूटे नालों, सीवर और गंदगी के कारण लोग परेशान हैं। इस दौरान विवेक बौद्ध, नितिन सोनी, रोहित सोनी, नरेंद्र बौद्ध, बलदेव सिंह, शाकिर अली, जयंती देवी, माया देवी, रोहन माथुर, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed