फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   psp candidate shivpal singh yadav from firozabad in lok sabha elections 2019

फिरोजाबाद में 'चुनावी जंग' से हुई दिलचस्प, भतीजे अक्षय के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल

Tue, 19 Mar 2019 06:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
psp candidate shivpal singh yadav from firozabad in lok sabha elections 2019
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इस बार ब्रज में सबसे दिलचस्प मुकाबला फिरोजाबाद सीट पर होना वाला है। यहां से सैफई परिवार के चाचा-भतीजे के बीच चुनावी जंग होगी। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस पहले ही इस सीट पर चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी है। अब ऐसे में सबकी निगाहें भाजपा के उम्मीदवार पर हैं।
विज्ञापन


शुरुआती चुनावों में यह सीट कभी किसी एक पार्टी के हक में नहीं रही, लेकिन पिछले पांच चुनावों की बात करें तो चार बार यहां से सपा जीत चुकी है। हालांकि 2009 के उपचुनाव में कांग्रेस के राजबब्बर ने सपा की डिंपल यादव को करारी शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दिलचस्प होगा मुकाबला

जाट और मुस्लिम वोटरों के वर्चस्व वाली फिरोजाबाद सीट पर इस बार सबकी निगाहें टिकी हैं। सपा-बसपा गठबंधन और शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने  से 2019 का मुकाबला यहां और दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। 

बात करें भाजपा की तो 1991 के बाद लगातार तीन बार यहां भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई थी, लेकिन पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद फिरोजाबाद सीट से भाजपा के एसपी सिंह बघेल नहीं जीत सके। उनका दूसरा नंबर रहा। जाहिर है कि भाजपा इस बार भी यहां से अपना प्रत्याशी उतारेगी। 

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज सीटें शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इसमें से सिर्फ सिरसागंज की सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी थी और बाकी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed