{"_id":"5e01042f8ebc3e87c0697b81","slug":"proxy-method-rashan-mainpuri-news-agr4214522137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉक्सी से अब एक दिन ही होगा राशन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉक्सी से अब एक दिन ही होगा राशन का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ई-पॉस से राशन का वितरण शुरू होने के बाद राशन वितरण प्रणाली में शिकायतें मिलना कम हो गईं हैं। लोगों को राहत देने के लिए प्रॉक्सी वितरण की छूट का राशन डीलर गलत फायदा उठाने लगे। इस पर भी अब पूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अब केवल एक दिन ही प्रॉक्सी से राशन का वितरण होगा।
वर्तमान में जिले में 80 फीसदी में से छह से दस फीसदी तक राशन का वितरण प्रॉक्सी से हो रहा है। कहीं न कहीं राशन डीलर प्रॉक्सी के नाम पर राशन का गोलमाल कर रहे हैं। प्रतिमाह कराई जा रही प्रॉक्सी वितरण जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद अब शासन ने इस पर शिकंजा कस दिया।
शासन ने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया है कि अब प्रॉक्सी से माह में केवल एक ही दिन वितरण होगा। इसके लिए 26 तारीख निर्धारित की गई है। दरअसल 25 तारीख तक ई-पॉस से वितरण किया जाता है। ऐसे में ये तारीख अगले दिन की ही रखी गई है। प्रॉक्सी वितरण की तिथि को पर्यवेक्षणीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को इस संबंध में पूर्ति विभाग ने डीलरों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ये होता है प्रॉक्सी वितरण
शासन ने राशन वितरण के लिए ई-पॉस से वितरण अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों के बायोमेट्रिक आधार में अपडेट नहीं हैं या मशीन में नहीं आ रहे हैं, उन्हें प्रॉक्सी वितरण से राशन दिया जाता है। प्रॉक्सी वितरण में ग्राहक का कोई भी पहचान पत्र लेकर बिना ई-पॉस के ही राशन दे दिया जाता है।
अधिकारियों की मौजूदगी में होगा वितरण
प्रॉक्सी वितरण पर काफी हद तक रोक लग चुकी है, लेकिन फिर भी जो गड़बड़ियां हो रहीं हैं, उन्हें रोकने के लिए ये व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में केवल एक दिन ही प्रॉक्सी से वितरण होगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।