फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Provisional publication of voter list today

Agra News: मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज

Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Provisional publication of voter list today
कासगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कराए गए सर्वे के बाद मतदाता सूची की ड्राफ्टिंग पूरी कर ली गई है। मंगलवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। तीनों विधानसभाओं में अब मतदाताओं की कुल संख्या घटकर 8,85,678 रह गई है। अनंतिम सूची जारी होते ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 10,57,916 मतदाताओं के नामों का सर्वे किया गया था। इसमें 1,72,238 मतदाता मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या लापता पाए गए, जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सर्वे और मैपिंग के बाद अनंतिम सूची तैयार कर ली गई है। मंगलवार को निर्वाचन विभाग यह सूची जिले के सभी 1,149 बीएलओ को उपलब्ध कराएगा, ताकि मतदाता अपना नाम सूची में देख सकें।
विज्ञापन

अनंतिम सूची में यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की सूची में होने के बावजूद कट गया है, तो उसे नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। नाम में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 और नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम
-मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन- 6 जनवरी 2026
-दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि- 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026
-नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और दावों-आपत्तियों का निस्तारण- 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026
-स्वास्थ्य मापदंडों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति- 3 मार्च 2026
-अंतिम प्रकाशन 6 फरवरी 2026
वर्जन


मतदाता सूची के ड्राफ्ट तैयार करने का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता बीएलओ के माध्यम से सूची का अवलोकन कर दावे आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।-दिग्विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed