फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Providing electricity to 400 feeders for Dakshinanchal is a loss-making deal

UP: 400 फीडर...जहां होती है सबसे ज्यादा बिजली चोरी और लाइन लॉस, डीवीवीएनएल शुरू करेगा महाभियान

Tue, 14 Oct 2025 08:36 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 08:36 AM IST
सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के लिए आगरा, अलीगढ़, कानुपर, मथुरा जैसे 21 जिलों के 400 फीडरों पर बिजली सप्लाई करना घाटे का सौदा है। इसके पीछे की वजह यहां सबसे ज्यादा चोरी, लाइन लॉस और बकायेदारों की भारी संख्या है। 
 

विज्ञापन
Providing electricity to 400 feeders for Dakshinanchal is a loss-making deal
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

आगरा, अलीगढ़, कानुपर, मथुरा जैसे 21 जिलों के 400 फीडरों पर बिजली सप्लाई करना दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इसका कारण इन फीडरों पर सबसे ज्यादा चोरी, लाइन लॉस और बकायेदारों की भारी संख्या है। अब इन फीडरों को घाटे से मुनाफे वाले फीडर में तब्दील करने के लिए बिजली कंपनी दिवाली बाद महाभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, निजीकरण की तलवार के बीच बिजली कंपनी लगातार अपनी सेवाओं और वित्तीय स्थिति को सुधारने में जुटी है। इसी क्रम में हाल ही में दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार के निर्देश पर आगरा, अलीगढ़, हाथरस, झांसी, मथुरा, मैनपुरी, कानपुर, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर में एक सर्वे कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा की डीपीआर को मिली मंजूरी, इन गांव की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान; विकसित होंगी 10 टाउनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन



देखा गया कि किन फीडरों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी, लाइन लॉस या बकायेदार हैं। सर्वे के बाद अधिकारियों ने ऐसे 400 क्षेत्र चिह्नित किए जहां बिजली सप्लाई तो कर रहा, लेकिन उसे आपूर्ति के अनुपात में राजस्व नहीं मिल रहा। क्षेत्र चिह्नित होने के बाद अब बिजली कंपनी ने इन क्षेत्रों में विभाग की डिवीजन और विजिलेंस की संयुक्त टीमें बनाकर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एमडी नितीश कुमार ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर अभियान चलाकर बकायेदारों, बिजली चोरों पर कार्रवाई की जाएगी।


हंगामा करने वालों पर होगी एफआईआर
अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों और बड़े बिजली चोर टारगेट पर रहेंगे। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए डिवीजन स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी। इसमें कई अभियंताओं के साथ विजिलेंस और जरूरत अनुसार स्थानीय पुलिस को शामिल किया जाएगा। जो लोग हंगामा करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed