फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Small industries seek subsidy as wage hike and war raise business costs

महंगाई और युद्ध की मार: वेतन बढ़ोतरी से छोटे उद्योगों पर बढ़ा बोझ, उद्योगपतियों ने मांगा राहत पैकेज

Thu, 16 Apr 2026 01:12 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

आगरा में नेशनल चैंबर और एमएसएमई अधिकारियों की बैठक में युद्ध के कारण कारोबार पर पड़ रहे असर को लेकर मंथन हुआ। कारोबारियों ने नए बिजली कनेक्शन, वेतन वृद्धि पर सब्सिडी और विशेष राहत पैकेज की मांग उठाई।

विज्ञापन
Small industries seek subsidy as wage hike and war raise business costs
नेशनल चैंबर और एमएसएमई के अधिकारियों की बैठक

विस्तार

आगरा के जीवनीमंडी स्थित कार्यालय में बुधवार को नेशनल चैंबर के पदाधिकारी और एमएसएमई के अधिकारियों के बीच युद्ध के चलते कारोबार को नुकसान और सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए मंथन हुआ। इसमें कारोबारियों ने नए विद्युत कनेक्शन, श्रमिकों के वेतन वृद्धि में सब्सिडी और विशेष पैकेज की मांग की। अधिकारियों ने इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

चैंबर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति में कटौती की गई है। कच्चा माल महंगा हो गया है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में उद्यम को चलाने के लिए नए विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता और युद्ध के कारण कारोबार दम तोड़ रहा है। ऐसे में सरकार विशेष पैकेज की घोषणा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि शासन ने श्रमिकों का पारिश्रमिक तीन हजार रुपये बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इससे लघु उद्यमियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। शासन से मांग है कि बढ़े वेतन में सब्सिडी दी जाए। एमएसएमई के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह और नेहा महतो ने बताया कि युद्ध के चलते आयात-निर्यात और कच्चे माल के दाम बढ़ने से कारोबार पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन

इसके प्रति सरकार चिंतित है। इसका डाटा बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि सरकार कारोबारियों को राहत दे सकती है। बैठक में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, राजीव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, गोमित जैन, राजकुमार भगत, राजेश अग्रवाल, विकास मित्तल, नरेंद्र तनेजा, नारायण भरानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed