फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protested against the order to transfer consolidation workers to revenue

Agra News: चकबंदी कर्मियों को राजस्व में स्थानांतरित करने के आदेश का किया विरोध

Mon, 18 Sep 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Protested against the order to transfer consolidation workers to revenue
कासगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चकबंदी विभाग से राजस्व विभाग में प्रतिनियुक्ति या सेवा स्थानांतरण के आधार पर कर्मियों को तैनात करने के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि चकबंदी विभाग में कार्य के सापेक्ष कनिष्ठ सहायक, चकबंदी लेखपाल, चकबंदीकर्ता,सहायक चकबंदी अधिकारी एवं चकबंदी अधिकारी अधिक संख्या में हैं। इनको राजस्व विभाग में उनके समतुल्य पद पर सेवा स्थानांतरण या फिर प्रतिनियुक्ति के आधार पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। राजस्व विभाग के मूल घटक संवर्ग के संघों के पदाधिकारियों के विश्वास में लिए गए बिना यह निर्णय उचित नहीं है। इस निर्णय से अधिकारी संवर्ग सहित अन्य घटक संवर्ग में आक्रोश है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग में तहसीलदार का पद पूर्ण रुपेण पदोन्नति के आधार पर भरा जाता है। नायब तहसीलदार एक राजपत्रित अधिकारी है। जबकि चकबंदी अधिकारी राजपत्रित अधिकारी नहीं होता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ लोक सेवा चयन आयोग से लेखपाल के 8085 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से ही विचाराधीन है। ऐसे में चकबंदी विभाग के कर्मियों का राजस्व विभाग में तैनात करना उचित नहीं है। इस दौरान तहसीलदार सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सहावर देवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार पटियाली निधि पांडे, नायव तहसीलदार मुकेश कुमार, सुमित यादव,गरिमा सिंह,अरविंद गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed