फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest,salary,anganbadi

छह महीने से 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय

Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
protest,salary,anganbadi
मैनपुरी। बेवर ब्लॉक की 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। सोमवार को जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुलाकात की। सभी कार्यकर्ताओं को शीघ्र मानदेय दिलाए जाने की मांग की गई। वहीं बैठक कर कार्यकर्ताओं ने 18 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिला कार्यकम अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आंबनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेवर विकास खंड की 18 कार्यकर्ताओं को पिछले छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में सीडीपीओ को कई बार लिखित में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताया कि अधिकतर केंद्रों पर पर्याप्त राशन भी नहीं आ रहा है। जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक भी की। बैठक में 18 फरवरी को समस्याओं को लेकर अपरान्ह एक बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में मंजू चौहान, रिचा दुबे, शुक्ला देवी, रिहाना बेगम, सुषमा कश्प, शशीकिरन, मंजू , वंदना यादव, अलका यादव, मीरा यादव, शाहीन बेगम, ऊषा राजपूत, शालिनी चौहान, सीमा यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed