फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest over electricity problem

बिजली की समस्या को लेकर दिया धरना

Tue, 13 Jul 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest over electricity problem
सोरों। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने होडलपुर में बिजली की समस्या को लेकर बिजली घर पर धरना किया। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर विद्युत निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। युवा विंग के जिलाध्यक्ष शिवम बघेल ने कहा कि गर्मी में बिजली आपूर्ति पूरे दिन में मात्र 6 घंटे ही मिल रही है। उसमें भी वोल्टेज कम रहने की समस्या है। जिससे नलकूप नहीं चल पाते और किसानों को डीजल से पंपसेट चलाकर सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिससे उनकी खेती पर लागत बढ़ रही है। ग्रामीणों के घरों के ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन के तारों से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी हरिकिशन, सूरज माथुर, नमन उपाध्याय, राजेश बघेल, ओमवीर, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed