{"_id":"5e455f908ebc3ee5d5222bb4","slug":"protest-over-advocate-kidnapping-case-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहृत अकरम की बरामदगी न होने पर आक्रोश, वकीलों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत अकरम की बरामदगी न होने पर आक्रोश, वकीलों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Fri, 14 Feb 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से अगवा किए गए फिरोजाबाद के वकील अकरम अंसारी की बरामदगी न होने से अधिवक्ताओं में उबाल है। आगरा के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने एसीएम को ज्ञापन देकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं भी आंदोलन की राह पर हैं।
अकरम अंसारी का अपहरण तीन फरवरी को किया गया था, लेकिन चार फरवरी को फिरौती के लिए फोन आ जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पांच टीमें लगाई गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
इससे गुस्साए वकीलों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, ग्रेटर बार के अध्यक्ष महेश बघेल, सचिव भारत सिंह, आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी शर्मा, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री लोकेंद्र शर्मा शामिल रहे।
चौधरी अजय सिंह ने कहा कि इतने लंबे समय में अधिवक्ता का बरामद न होना पुलिस की बड़ी नाकामी है। अगर दो दिन के भीतर सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
63 बदमाशों की लोकेशन तलाशी, सुराग न मिला
पुलिस ने धौलपुर, भरतपुर और बाह के बीहड़ में सक्रिय गिरोह में से 63 बदमाशों की सूची बनाई। ये सभी अपहरण में जेल जा चुके हैं। जमानत पर बाहर है। इन सभी की लोकेशन ट्रेस की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। धौलपुर में एक टीम पांच दिन डेरा डाले रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली।