{"_id":"5f624fe48ebc3e8b6f24bcc9","slug":"protest-kasganj-news-agr459587523","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत अव्यवस्था को लेकर आक्रोश भड़का, किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत अव्यवस्था को लेकर आक्रोश भड़का, किया घेराव
विज्ञापन
कासगंज में मंगलवार की रात को भिटौना विद्युत उपकेंद्र पर आक्रोशितों को समझाती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भिटौना के विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खामी को 25 दिन बाद भी सही नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को लगातार बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार देररात भिटौना विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर आक्रोश जताया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विद्युत उपकेंद्र भिटौना पर 25 दिन पहलेे ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या हो गई थी। इस पर ग्रामीण इलाकों के विद्युत फीडर से शहरी फीडर आवास विकास और मंडी फीडर की आपूर्ति कुछ घंटों के लिए शुरू कर दी गई लेकिन अब तक शहरी इलाके के ट्रांसफार्मर की खामी दूर नहीं की गई। ऐसे में शहरी फीडर के साथ ही तीन ग्रामीण फीडरों के लोग भी परेशान हैं।
क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत अव्यवस्था से परेशान लोगों ने मंगलवार रात भिटौना विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि 25 दिन से लोग परेशान हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी न समस्या का समाधान करा रहे हैं और न ही विद्युत उपभोक्ताओं के फोन उठाते हैं। काफी देर तक लोग नारेबाजी करते रहे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
- बिजली का जबरदस्त संकट है। लगातार आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को पूरे दिन बिजली नहीं आई। विद्युत विभाग के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे। न शिकायत दर्ज की जा रही और न ही समस्या का समाधान किया जा रहा है। विद्युत विभाग लापरवाही के कारण उपभोक्ता उपकेंद्र पर आने को मजबूर हुए। संजय पुंडीर, पूर्व मीडिया प्रभारी, भाजपा।
- बिजली गुल रहने से लोगों का काफी परेशानी हो रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी न फोन उठाते हैं और न ही विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है। लोगों की परेशानी देखने वाला कोई नहीं है।
- आयुष भारद्वाज।
वर्जन-
- विद्युत उपकेंद्र भिटौना पर आपूर्ति लड़खड़ाने की जानकारी मिल गई है। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता शहरी क्षेत्र को निर्देशित कर दिया गया है। तकनीकी खामी का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
- संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता