फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest

जल निगम कर्मयों ने 15 समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग

Tue, 26 Nov 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
protest
कासगंज के जल निगम कार्यालय पर धरना देते जल निगम कर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति ने कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए निगम के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 सूत्रीय समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। वहीं प्रांतीय नेतृत्व पर चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जनपद प्रवक्ता ज्ञान सिंह ने बताया कि जल निगम स्थानीय प्राधिकारी है, निगम नहीं है। नगरीय निकायों व जल संस्थानों के कर्मियों को सातवें वेतनमान 1 जनवरी 2016 से प्रदान कि या जा चुका है। लेकिन जल निगम स्थानीय प्राधिकारी होते हुए भी अभी तक सातवें वेतनमान से वंचित हैं। इसके विरोध में निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 सूत्रीय समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण नहीं होने से निगम के कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। 4 दिसंबर को एक दिवसीय धरना क्षेत्रीय मुख्य अभियंता जल निगम कार्यालय पर होगा। मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 11 व 12 दिसंबर को जल निगम कार्यालय लखनऊ में 48 घंटे का उपवास रखा जाएगा। 13 दिसंबर को जल निगम मुख्यालय लखनऊ से जीपीओ तक प्रदेश स्तरीय महारैली होगी। इस मौके पर खुशीर्द आलम, राजकुमार, चंद्रपाल सिंह, पंकज वैश्य, राजेंद्र कुमार, निर्मल, मुनब्बर हुसैन, राजेंद्र, ऊदल सिंह, दिलीप कुमार, सूरज, ताहिर खां, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed