फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest by farmer

35वें दिन भी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी

Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
protest  by farmer
कासगंज के पटियाली में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आंदोलन के संबंध में बातचीत करते - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। पटियाली बार एसोसिएशन का आंदोलन 35वें दिन भी जारी रहा। सात दिन से अधिवक्ता पूरी तरह से हड़ताल पर हैं। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी पटियाली के स्थानांतरण की मांग पर डटे हुए हैं। लखनऊ जाकर भी अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शासन के समक्ष एसडीएम के स्थानांतरण की मांग रखी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आपात बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का आंदोलन उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण न होने तक लगातार जारी रहेगा। इस बैठक में व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी के द्वारा अधिवक्ताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में लीगल नोटिस भेजने और मानहानि का वाद दायर करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ता कैलाश शर्मा और सुनील कुमार सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि प्रशासन को सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं के विरुद्ध भी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन के दौरान राधेश्याम शर्मा, रामप्रकाश सक्सेना, विजेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, प्रेमनरायन दीक्षित, जवाहर सिंह, अशोक कुमार, रामदास, अशोक विजय, अनूप दलेला, राजेंद्र सिंह कठेरिया, कुंवर पाल सिंह सत्यपाल सिंह राठौर, अनिल सिंह, मुजाहिद हुसैन, रविंद्रनाथ, तारिक हसन सहित अन्य अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता, दस्तावेज लेखक व टाइपिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed