फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाय चुनावः टिकट बंटते ही फिरोजाबाद BJP में विद्रोह, राष्ट्रीय महासचिव का पुतला फूंका

Thu, 09 Nov 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Nov 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
protest by bjp workers in firozabad over ticket distribution
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद नगर निगम के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की टिकट बंटते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। गुरुवार को गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का पुतला फूंक दिया। पार्टी संगठन पर टिकट बेचने के आरोप लग रहे हैं। 
protest by bjp workers in firozabad over ticket distribution
‌भाजपा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता फिरोजाबाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंच गए और घेराव कर दिया। नानक चंद्र अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन के भाई हैं। 
protest by bjp workers in firozabad over ticket distribution
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इनके ही आवास से भाजपा के सभी प्रत्याशियों की टिकट फ़ाइनल हुई थी। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वहां राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का पुतला भी फूंक दिया। सुबह से सभी कार्यकर्ता नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर ही डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest by bjp workers in firozabad over ticket distribution
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भय के कारण नानक चंद्र अग्रवाल के परिवारीजनों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। बवाल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पार्टी संगठन पर टिकट बेचने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई पुराने कार्यकर्ताओं की टिकट भी काटी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed