{"_id":"66c75705b3d2b83cca08fc56","slug":"protest-against-vigilante-s-action-against-jd-teachers-come-out-in-support-in-agra-up-news-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जेडी के खिलाफ विजिलेंट की कार्रवाई का विरोध, समर्थन में उतरे शिक्षक, कहा नहीं होने देंगे उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जेडी के खिलाफ विजिलेंट की कार्रवाई का विरोध, समर्थन में उतरे शिक्षक, कहा नहीं होने देंगे उत्पीड़न
Thu, 22 Aug 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:49 PM IST
सार
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरपी शर्मा के समर्थन में शिक्षकों ने साईं की तकिया से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सड़क पर उतरे शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरपी शर्मा के खिलाफ विजिलेंस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षक संगठन सड़क पर उतर आए। आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी से आए शिक्षक नेताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। यहां नारेबाजी करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को सौंपा।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य-कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षक पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रांतीय मंत्री डॉ. अनिल वशिष्ठ ने 10 सूत्रीय ज्ञापन पढ़कर सुनाया। संघर्ष समिति के संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि जेडी आरपी शर्मा को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा संघर्ष समिति के सभी घटकों के पदाधिकारी और सदस्य पुलिस परीक्षा में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक, और शिक्षणेत्तर कर्मचारी आंदोलन के अगले चरण की घोषणा तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र लवानियां ने कहा कि जेडी आरपी शर्मा ईमानदार अधिकारी हैं। उन्हें फंसाया गया है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विशंभर दयाल पाराशर ने कहा कि आरपी शर्मा की गिरफ्तारी की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्हें तुरंत बरी किया जाए। उनकी छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल आनंद, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल पाराशर, प्रवीन शर्मा, भीष्मभद्र लवानिया, विनोद विश्वकर्मा, अनिल कुमार, संजय पचौरी, उमेश यादव, अशोक यादव, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रागिनी शर्मा, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. अतुल जैन, डॉ. भोजराज शर्मा, जोइसी साइलस, डॉ. कुमुद ग्रोवर, विनोद दीक्षित, ममता दीक्षित, भीम सिंह, जय गोविन्द, नीरज सिंह, लक्ष्मी रानी शर्मा, विदुषी सिंह, जितेन्द्र शर्मा, परवेज कुरैशी, विमल शर्मा, सर्वेश तिवारी, रीनेश मित्तल, डॉ तरुण शर्मा, नीरज सिंह, विनोद त्यागी, अरुण कुमार, जुग्गी लाल आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे।
24 को होगी तैयार होगी संघर्ष की रणनीति
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षक नेता वापस बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां हुई बैठक में तय हुआ कि समिति की अगली बैठक 24 अगस्त महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज में अपराह्न 12 बजे होगी। इसमें संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी।