फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against leaving dogs in the society, Municipal Corporation vehicle stopped on the way

Agra News: कुत्तों को सोसाइटी में छोड़ने का विरोध, नगर निगम के वाहन को रास्ते में रोका

Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Protest against leaving dogs in the society, Municipal Corporation vehicle stopped on the way
आगरा। सिकंदरा स्थित द्वारिका कृष्णा रायल सोसाइटी में सोमवार शाम को आठ कुत्तों को लेकर पहुंची नगर निगम के वाहन को काॅलोनी के लोगों ने रोक दिया। पूर्व में काॅलोनी से ही विरोध की वजह से यह कुत्ते निगम की टीम ने एक निजी होम में भेजे थे। विरोध को देखते हुए वाहन लाैट गया। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने पीछा करके जबरन वाहन से चार कुत्तों को भगा दिया। बाद में कैस्पर्स होम संचालिका पहुंचीं। उन्होंने चारों कुत्तों को रेस्क्यू कर लिया। वह इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन

कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि द्वारिका कृष्णा रायल सोसाइटी में रहने वाले बेसहारा कुत्तों के साथ क्रूरता की जा रही थी। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई थी। एकमहीने पहले इन कुत्तों को रेस्क्यू कर उनके होम में रखवाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद नगर निगम की टीम 8 कुत्तों को लेकर सोसाइटी पहुंची थी। मगर कालोनी के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। गेट नहीं खोला गया।
विज्ञापन

इससे कुत्तों को उनके जन्म स्थान पर नहीं छोड़ा जा सका। इसकी शिकायत करने वो थाना सिकंदरा की प्राक्षी टावर चाैकी पर पहुंची थीं। मगर यहां भी कालोनी के लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर नगर निगम की टीम कुत्तों को लेकर जा रही थी। मगर रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक से नगर निगम के वाहन का पीछा किया। न्यू आगरा क्षेत्र में सर्विस रोड पर वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के रोकने पर 3-4 युवकों ने अभद्रता की। इसके बाद 4 कुत्तों को वाहन का गेट खोलकर निकाल दिया। इसकी जानकारी पर वो पहुंच गईं। मगर तब तक युवक जा चुके थे। उन्होंने बाहर छोड़े गए कुत्तों को किसी तरह ढूंढ निकाला। इसके बाद चिकित्सक के पास लेकर पहुंची। बाद में उन्हें होम में भेजा गया है। वहीं अब वो इस मामले में पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed