{"_id":"69a2bfe955fb9f48390ae778","slug":"prostitution-racket-busted-near-railway-goods-yard-in-firozabad-after-online-tip-off-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे के पीछे बेशर्मी का खेल: पुलिस ने छापा मारा, तो फटी रह गईं आंखें; ऐसे हाल में मिले युवक-युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे के पीछे बेशर्मी का खेल: पुलिस ने छापा मारा, तो फटी रह गईं आंखें; ऐसे हाल में मिले युवक-युवतियां
Sat, 28 Feb 2026 03:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद घर पर छापा मारा। यहां पुलिस को आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियां मिले।
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : AI Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के सामने वाली गली में देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस अवैध अड्डे पर पुलिस ने ऑनलाइन मिली शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को छापामारी की। यहां से दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत एक डिजिटल इनपुट से हुई। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी को थाना लाइनपार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर रेलवे माल गोदाम के पास स्थित एक मकान में देह व्यापार चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम जब रामबेटी उर्फ बंदरिया निवासी आजाद नगर, लाइनपार के घर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर बने कमरों से दो पुरुषों और एक महिला ने आपत्तिजनक अवस्था में भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह गरीबी और मजबूरी के कारण रामबेटी के संपर्क में आई थी, जो ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर धंधा संचालित करती है।
पुलिस ने मौके से रामबेटी उर्फ बंदरिया, देह व्यापार में शामिल रसूलपुर की एक महिला ग्राहक दिनेश कुमार शर्मा निवासी नई बस्ती, थाना दक्षिण और रामजी निवासी छपट्टी, जिला इटावा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की है। इसके अलावा कुल 7,247 रुपये, 2 स्मार्टफोन आदि बरामद किए। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी थाना लाइनपार में दर्ज कराई। शुक्रवार को इंस्पेक्टर रमित आर्य की टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।