फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property mortgaged in bank to take loan of Rs. 67 lakhs sold case filed

UP: बैंक में संपत्ति गिरवी रख लिया 67 लाख का लोन, उसी को बेच डाला; कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 12 Dec 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 12:41 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में संपत्ति गिरवी रख 67 लाख रुपये का लोन लिया। इसके बाद आरोपियों ने इस संपत्ति को बेच दिया। अदालत के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Property mortgaged in bank to take loan of Rs. 67 lakhs sold case filed
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 67 लाख रुपये का ऋण लेने के बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी कर संपत्ति भी बेच दी। शाखा प्रबंधक ने अदालत में वाद दायर किया। एसीजेएम-8 दीपांकर यादव ने फर्म मेसर्स यू-3 एस वेंचर की साझीदार सुनीरा सक्सेना, सीमा मोहन सक्सेना और ऋषभ मोहन सक्सेना के विरुद्ध थानाध्यक्ष एत्माद्दौला को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की नुनिहाई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसके मुताबिक मेसर्स यू-3 एस वेंचर फर्म की साझीदार सुनीरा सक्सेना, सीमा मोहन सक्सेना व अन्य लोग पार्टनर हैं। सीमा मोहन ने 1 अप्रैल 2013 को एबीएल योजना के तहत फर्म के लिए 67 लाख रुपये का ऋण लिया। रकम के बदले उन्होंने तीन प्लॉट बैंक में बंधक रखे थे। 
विज्ञापन


बैंक की क्रेडिट सुविधाओं का भी उपयोग किया। इसके बाद 10 लाख और 2.95 लाख रुपये के भी अलग से दो ऋण लिए थे। धनराशि जमा नहीं कराने पर 28 जून 2021 को खाता एनपीए हो गया। बैंक ने भरपाई के लिए तीनों से संपर्क किया। मगर ऋण चुकता नहीं किया। बैंक पैनल के अधिवक्ता ने तहकीकात की तो पता चला कि आरोपियों ने बैंक का लोन चुकाए बिना बंधक रखी एक सपंत्ति को भी धोखाधड़ी से बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed