{"_id":"66b34e5fd10948d2bf03f42e","slug":"property-dealer-sold-municipal-land-to-woman-in-agra-submitted-application-to-register-case-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को बेच दी नगर निगम की जमीन, मुकदमे के लिए सत्र न्यायालय में रिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को बेच दी नगर निगम की जमीन, मुकदमे के लिए सत्र न्यायालय में रिवीजन
Wed, 07 Aug 2024 04:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:14 PM IST
सार
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को नगर निगम की जमीन बेच दी। पीड़िता ने मुकदमे के लिए सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रॉपर्टी डीलर और अन्य ने धोखाधड़ी कर महिला को नगर निगम की जमीन बेच दी। बैनामा भी करा दिया। जानकारी पर पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कोर्ट में वाद दायर किया। सीजेएम ने सिविल प्रकृति का मामला बता प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। आदेश के विरुद्ध सत्र न्यायालय में रिवीजन किया।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी राधा पत्नी हरिओम शर्मा ने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में प्रॉपर्टी डीलर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि जुलाई 2022 में प्रोपर्टी डीलर ने मौजा बाबरपुर में सौ वर्ग गज का प्लाट दिखाया।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। रुपये लेने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने अन्य लोगों की की मदद प्लाट का बैनामा करा दिया। इसके बाद उन्होंने प्लाट के चोरों तरफ दीवार लगवा दी। कुछ दिन बाद ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। निगम की जमीन बताकर दीवार तोड़ दी।
विज्ञापन