फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer missing from agra

Agra: मध्य प्रदेश जाने के लिए घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Tue, 23 Aug 2022 06:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 06:47 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर हितेंद्र पालीवाल ट्रक में सवार होकर मध्य प्रदेश के अशोक नगर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। जिससे परिजन चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Property dealer missing from agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल से ट्रक में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जाने के लिए निकले प्रॉपर्टी डीलर हितेंद्र पालीवाल लापता हो गए। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी डीलर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हितेंद्र पालीवाल गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सिकंदरा के रहने वाले हैं। पत्नी प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि पति को अशोक नगर, मध्य प्रदेश जाना था। इसके लिए 14 अगस्त को घर से निकले थे। पति को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर एक ट्रक मिला। वह मध्य प्रदेश जा रहा था। उन्होंने चालक का नंबर ले लिया। इसके बाद हितेंद्र चले गए। 

विज्ञापन

मोबाइल फोन हुआ स्विच ऑफ

प्रतिभा का कहना है कि  कुछ घंटों पर उन्होंने पति का मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन वो स्विच ऑफ आया। इसके बाद कई बार मिलाने पर भी नंबर नहीं लगा। इस पर चालक को फोन किया। उसने बताया कि हितेंद्र को अशोक नगर में उतार दिया था। इसके बाद से पता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा ने बताया कि ट्रक चालक उन्हें सही जवाब नहीं दे रहा है। वह हर बार अपना बयान बदल देता है। इससे पति के साथ अनहोनी की आशंका है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी डीलर की तलाश की जा रही है। मोबाइल की लोकेशन निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed