फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer jailed for false information of robbery

लूट की झूठी सूचना देने वाला प्रॉपर्टी डीलर जेल भेजा, जमीन की सौदेबाजी को लेकर था विवाद

Thu, 05 Dec 2019 07:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Property dealer jailed for false information of robbery
लूट की फर्जी सूचना देने का अरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र में छह लाख की लूट की सूचना शनिवार शाम मिलने के साथ ही पुलिस सतर्क हो गई। मौके पर पहुंची तो पीड़ित कार्रवाई न करने को लेकर अभद्रता करने लगा। जांच की गई तो पता चला कि लूट हुई ही नहीं है। जमीन खरीद के मामले को लेकर नाटक रचा गया था। एसपी ने शिकायत करने वाले प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन


घिरोर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला काजी थाना करहल निवासी प्रॉपर्टी डीलर नूरुलहसन से छह लाख रुपये की लूट कर ली गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो प्रॉपर्टी डीलर अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम से गाली गलौज की। प्रभारी निरीक्षक ने जब उसके बैग को चेक किया तो उसमें छह लाख रुपये मिले। पूछताछ में जब वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तो पुलिस थाने ले गई। वहां जांच में पता चला कि लूट की कोई घटना नहीं हुई। जमीन संबंधी विवाद को लेकर झूठी सूचना दी गई थी। एसपी अजय शंकर राय ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायतकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने छह लाख की लूट की सूचना दी और कुछ लोगों के नाम बताए। पुलिस से अभद्रता भी की गई। जांच में शिकायत झूठी पाई गई। नूरुलहसन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है।-अजय शंकर राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed