फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property Dealer Alleges Abduction and Assault by Men Claiming to Be BJP Leaders

दुस्साहस: प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई, फिर कार में डाल ले गए दबंग; कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने की शर्त पर छोड़ा

Wed, 24 Jun 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 08:31 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रवि यादव ने आरोप लगाया कि बकाया रुपये मांगने पर कुछ युवक उन्हें और उनके साथी को कार में ले जाकर पीटते रहे और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे, मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर निरोधात्मक कार्रवाई कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Property Dealer Alleges Abduction and Assault by Men Claiming to Be BJP Leaders
बेरहमी से की गई पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर और उनके साथी को कार में डालकर ले जाने के बाद पिटाई लगाई गई। थाने ले जाकर मेडिकल कराया। कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद रात में छोड़ दिया। अब प्रॉपर्टी डीलर ने वीडियो वायरल कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लोहे के पाइप से फाड़ दिया सिर, बेरहमी से किया आयुर्वेद डॉक्टर का कत्ल; दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
विज्ञापन


 
Trending Videos

पूनम विहार कालोनी, थाना एकता निवासी रवि यादव का पंचवटी काॅलोनी के सामने ऑफिस है। उन्होंने बताया कि 21 जून की रात 11:30 बजे ऑफिस के बाहर कार में कुछ युवक आए। दो युवक खुद को भाजपा नेता बताने लगे। इनमें से एक युवक पर उनके रुपये थे। उस युवक ने बकाया रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चले गए। कुछ देर बाद दो गाड़ियों में फिर पहुंच गए। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी थे। वह उन्हें कार में ले जाने का प्रयास करने लगे।

ये भी पढ़ें -  UP: गड्ढों के बीच जिंदगी का सफर, सीएम ग्रिड निर्माण में सुरक्षा इंतजाम नदारद; डेढ़ किलोमीटर तक धूल का गुबार
 
विज्ञापन

रवि यादव का आरोप है कि उन्हें और परिचित भुवन यादव को कार में बैठा लिया। एक स्थान पर ले जाकर पिटाई लगाई। उधर, घटना की जानकारी पर परिचितों ने 112 पर कॉल कर दी। इस पर कार सवार उन्हें बसई पुलिस चौकी पर ले गए। बाद में थाना ताजगंज ले जाकर मेडिकल कराया। रात 3 बजे एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। पीड़ित ने वीडियो वायरल किए हैं। एक वीडियो में कार सवार लोगों से बहस होती दिख रही है। वहीं दूसरे में वो अपनी चोट दिखा रहा है। उधर, मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों युवक शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। दोनों को थाने लेकर आए थे। बाद में मेडिकल कराया गया। इसमें शराब की पुष्टि हुई। निरोधात्मक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजन के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में कोचिंग के बेसमेंट में हुआ शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी; सड़क पर दौड़े छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed