फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Properties Worth Over 100 Crore to Be Auctioned in Noida Over RERA Dues

UP: नोएडा के ओरा, एपेक्स और रीयलकॉन अपार्टमेंट होंगे नीलाम, रेरा बकाया पर बिल्डर की बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
सार

 नोएडा में गायत्री डेवलपवेल के ओरा, एपेक्स और रीयलकॉन अपार्टमेंट नीलाम होंगे। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Properties Worth Over 100 Crore to Be Auctioned in Noida Over RERA Dues
इमारत सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

गायत्री डेवलपवेल कंपनी के निदेशक हरिओम दीक्षित की मुश्किलें और बढ़ेंगी। प्रशासन ने निदेशक से जुड़ी 100 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की कुर्क संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी में है। नोएडा सेक्टर-1 में 70,771 वर्गमीटर में फैले गायत्री ओरा, एपेक्स ओरा और गायत्री हॉस्पिटैलिटी एंड रीयलकॉन अपार्टमेंट को 24 जनवरी को सील किया गया था। इन संपत्तियों की नीलामी से प्राप्त राशि से उन घर खरीदारों का बकाया चुकाया जाएगा, जो वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में गायत्री डेवलपवेल के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आगरा के 20 से अधिक निवेशकों ने शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने 2019 में 18 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए थे। बिल्डर ने सात खरीदारों की रकम तो चुका दी, लेकिन 11 खरीदारों के 4.08 करोड़ रुपये डकार लिए। आरसी जारी होने के बाद से ही हरिओम दीक्षित पिछले सात साल से पुलिस-प्रशासन को छका रहा था। आखिरकार, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी पोर्टल खंगालने पर प्रशासनिक टीम को नोएडा स्थित इन कीमती संपत्तियों का सुराग मिला।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सचिन राजपूत के नेतृत्व में राजस्व टीम ने नोएडा में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को कुर्क किया था। कुर्की की कार्रवाई के बाद दबाव में आए बिल्डर ने मात्र 40 लाख रुपये ही जमा कराए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि पूरा बकाया तत्काल नहीं चुकाया गया, तो नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि कुर्क संपत्तियों की नीलामी से प्राप्त राशि घर खरीदारों को दी जाएगी। नियम के मुताबिक, इन संपत्तियों को बिल्डर या उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं खरीद सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






कई थानों में दर्ज हैं प्राथमिकी
निदेशक हरिओम दीक्षित के खिलाफ धोखाधड़ी की सिकंदरा और हरीपर्वत समेत विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। कई मामलों में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन अपने रसूख के चलते बिल्डर अब तक गिरफ्तारी से बचता रहा है।



दागी बिल्डरों पर चलेगा प्रशासन का हंटर
प्रशासन ने अब अन्य दागी बिल्डरों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को मेसर्स द्वारिका रेजीडेंसी के निदेशक शशांक पाठक की मौजा मोहम्मदपुर स्थित द क्राउन फेज-1 में 4.461 हेक्टेयर संपत्ति कुर्क की। इस संपत्ति का बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed