{"_id":"69bc6a8d192f303b6d021e1b","slug":"properties-of-28-consumers-who-do-not-pay-dues-will-be-confiscated-agra-news-c-25-1-agr1035-1014863-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बकाया न चुकाने वाले 28 उपभोक्ताओं की कुर्क होंगी संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बकाया न चुकाने वाले 28 उपभोक्ताओं की कुर्क होंगी संपत्तियां
विज्ञापन
आगरा। जलकर और सीवर कर के 28 बड़े बकाएदारों की संपत्तियां कुर्क होंगी। बार-बार नोटिस और चेतावनी के बाद भी कर जमा नहीं करने वाले बकाएदारों की सूची कार्रवाई के लिए जलकल विभाग ने नगर निगम को भेजी है।
बकाया वसूलने के लिए जलकल विभाग संपत्तियों को कुर्क कराएगा। बकाएदारों के बैंक खाते भी फ्रीज होंगे। इसके लिए नगर निगम को पत्र भेजा है। मार्च के अंत के साथ खत्म हो जाएगी ब्याज माफी योजना खत्म हो जाएगी। एक जनवरी, 2026 से लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने के लिए अब गिनती के दिन ही बचे हैं।
वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, ऐसे में उपभोक्ताओं के पास ब्याज (सरचार्ज) में 100% तक की छूट पाने का यह अंतिम अवसर है। अधिकारियों के मुताबिक, यह योजना पिछले 5 वर्षों में पहली बार लाई गई है और अगले वित्तीय वर्ष में इसके विस्तार की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
लाभ उठाएं उपभोक्ता
हमने लंबे समय तक उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया है। बार-बार संपर्क के बाद भी जो भुगतान नहीं कर रहे, उन पर अब कड़ी कारवाई होगी। उनकी संपत्तियां सीज करने के लिए नगर निगम को पत्र लिख दिया गया है। - एके राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल विभाग