फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Project director reached Sahas, gave instructions for cleanliness

परियोजना निदेशक पहुंचे सहस, साफ-सफाई के दिए निर्देश

Mon, 20 Sep 2021 06:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Project director reached Sahas, gave instructions for cleanliness
मैनपुरी। गांव में साफ-सफाई की स्थिति और अन्य व्यवस्थाएं देखने के लिए परियोजना निदेशक मंगलवार को सहस पहुंचे। यहां उन्होंने गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। विद्यालयों में निरीक्षण कर बच्चों का शैक्षिक स्तर परखा। विद्यालय में कार्य कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए केके सिंह ने गांव की गलियों में भ्रमण किया। यहां नालियों व अन्य स्थानों पर गंदगी मिली। नाराजगी जताते हुए उन्होंने सचिव मनीष कुमार को अतिरिक्त श्रमिक लगाकर सफाई कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। घर-घर जाकर परियोजना निदेशक ने बुखार पीड़ितों के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई बुखार से पीड़ित नहीं मिला। परियोजना निदेशक गांव में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछवाने, कमरे और बरामदे में टाइल्स लगवाने और बाउंड्री को कम से कम तीन फीट ऊंचा कराने के लिए कहा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर का समतलीकरण कराने और इंटरलॉकिंग व टाइल्स लगवाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ के बच्चों से गणित के सवाल परियोजना निदेशक ने हल करवाए। अधिकांश बच्चों द्वारा सवालों को सही हल करने पर वे संतुष्ट नजर आए। बच्चों से परियोजना निदेशक ने एमडीएम के बारे में भी तस्दीक की। स्कूलों में तैनात रसोइयों ने मार्च से मानदेय न मिलने की शिकायत परियोजना निदेशक से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed