फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prohibtion didnt seem effective first day

प्रतिबंध बेअसर, जारी पॉलीथिन संग सफर

Fri, 22 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
prohibtion didnt seem effective first day
प्रदेश में गुरुवार से प्लास्टिक की थैलियों (पॉलीथिन बैग) का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया। मगर शहर में इसका असर दिखाई नहीं दिया। सजा और जुर्माने से बेपरवाह लोग जमकर पॉलीथिन कैरीबैग का प्रयोग कर रहे हैं। सब्जी विक्रेता से लेकर दुकानदार, थोक, खुदरा विक्रेता, फेरीवाले, रेहड़ीवाल सभी पॉलीथिन का प्रयोग करते देखे गए। गारमेंट्स सहित कुछ बड़े शोरूमों पर जरूर पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दिया गया है। इधर, नगर निगम ने पॉलीथिन के खिलाफ शहरभर में अभियान चलाया। इसमें दर्जनभर चालान काटे गए।
विज्ञापन


बता दें कि 21 जनवरी से प्रदेशभर में पॉलीथिन प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही इसके निर्माण और आयात को बंद कर दिया है। पहले दिन थोक बाजार से लेकर कालोनियों और बस्ती में संचालित दुकानों पर पॉलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग हुआ। दुकानदार लोगों को पॉलीथिन में ही सामान दे रहे हैं। सब्जी मंडियों में भी प्रतिबंध का असर नहीं दिखा। सब्जी विक्रेताओं में न तो जुर्माने का डर था, न जेल जाने का।
विज्ञापन


हर वार्ड में चला अभियान
नगर निगम ने प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाया। सफाई इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में लगभग 1200 जगहों पर चेकिंग की। जेडएसओ सीपी शर्मा के नेतृत्व में खेरिया मोड़, ताजगंज, शाहगंज, आवास विकास आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। दर्जनभर लोगों के चालान काटे गए। छापेमारी के लिए 25 टीमें गठित की गईं, लगभग 56 किलो पॉलीथिन बैग जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश का प्रचार-प्रसार नहीं
नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई का अधिकांश सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि हर सब्जी विक्रेता अखबार नहीं पढ़ता है। ऐसे में उसे आदेश के अमल की तारीख के बारे में पता ही नहीं है। नगर निगम अधिकारियों ने तो आदेश के संबंध में शहर में न होर्डिंग लगवाए और न ही मुनादी करवाई।

पांच साल तक की सजा
पॉलीथिन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पांच साल तक का कारावास या एक लाख रुपये जुर्माना या दोनों कार्रवाई हो सकती है। यदि दोष सिद्ध होने के एक साल बाद भी उल्लंघन जारी रहता है तो कारावास की अवधि सात साल तक बढ़ाई जा सकती है।

पॉलीथिन कर दी गायब
नगर निगम की टीम जब रामबाग और शाहगंज के कुछ बाजारों में छापेमारी करने गई तो वहां काफी कम पॉलीथिन बैग मिले। सूत्रों के मुताबिक, दुकानदारों ने पॉलीथिन गोदाम में छुपाकर रख दी थी। जबकि खेरिया मोड़ और ताजगंज क्षेत्र से सबसे अधिक पॉलीथिन बैग जब्त किए गए।


सदर में चलाया जागरूकता अभियान
धर्म जागरण के ब्रज प्रांत संयोजक नंदकिशोर वाल्मीकि ने युवकों की टोली के साथ सदर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान युवकों ने दुकानदारों से पॉलीथिन के प्रयोग को पूरी तरह से त्यागने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed