{"_id":"619546e0659aaa04f0272625","slug":"procurement-of-paddy-could-be-9-70-percent-in-47-days-mainpuri-news-agr515012685","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष 9.70 प्रतिशत ही हो सकी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष 9.70 प्रतिशत ही हो सकी धान खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। धान की खरीद की धीमी रफ्तार प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन सकती है। खरीद शुरू हुए 47 दिन का समय बीत चुका है, अब तक मात्र 9.70 प्रतिशत ही धान की खरीद हो सकी है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद सुधार तो हुआ है, लेकिन अभी अपेक्षित तेज की जरूरत है।
जिले में धान की खरीद के लिए एक अक्तूबर से 16 क्रय केंद्र शुरू किए गए थे। इन पर धान की खरीद के लिए शासन ने 1.32 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। खरीद शुरू होने के एक माह बाद तक जहां खरीद का आंकड़ा शून्य पर ही रहा तो वहीं 47 दिन बाद भी गति नहीं मिल सकी। अब तक महज 1281 क्विंटल धान की खरीद 16 केंद्रों पर हो सकी है। लक्ष्य के साथ अगर तुलना करें तो महज 9.70 प्रतिशत खरीद ही हो सकती है। दिसंबर तक ही केंद्रों का संचालन किया जाना है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के कड़े निर्देश के बाद खरीद शुरू तो हुई है पर डेढ़ माह में 90 प्रतिशत धान की खरीद का लक्ष्य आसान नहीं होगा।
----
हाईलाइट्र्स
-16 हैं जिले में धान खरीद केंद्र
-1.32 लाख क्विंटल हैं लक्ष्य
-1281 क्विंटल हुई है खरीद
-9.70 है खरीद का प्रतिशत
----
सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही खरीद में और तेजी आएगी। समय रहते धान खरीद का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उदित नरायन सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी