{"_id":"67fd58eaa0a6365140003768","slug":"procession-taken-out-before-installation-of-the-idol-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-135453-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा
Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भोगांव के मोहल्ला जौहरी में शोभायात्रा में शामिल भक्त।
- फोटो : भोगांव के मोहल्ला जौहरी में शोभायात्रा में शामिल भक्त।
भोगांव। मोहल्ला जौहरी में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग, मां दुर्गा और बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।
आचार्य पंडित देवेंद्र दीक्षित ने मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन कराया। शोभायात्रा की नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी और प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने मंदिर संस्थापक विमल गुप्ता के साथ माता रानी की आरती कर शुरुआत की।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला पथरिया, पुरानी आलू मंडी, पीपल मंडी होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर आचार्य ने विधि विधान के साथ मूर्तियों को विराजमान कराया। इस दौरान विमल गुप्ता, राजीव पाल, योगेश राजपूत, सच्चिदानंद तिवारी, प्रवीन दीक्षित, भगत सिंह, प्रदीप भटनागर, पारस हजेला आदि लोग मौजूद रहे।