फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Procession of Maharaja Tej Singh Judev taken out with great pomp

Agra News: धूमधाम से निकाली महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा

Tue, 24 Oct 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Procession of Maharaja Tej Singh Judev taken out with great pomp
मैनपुरी। विजय दशमी पर्व पर मंगलवार को नगर में महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा निकाली गई। राजा का किला से शुरू हुई शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। रास्तेभर क्षत्रिय समाज के युवा नारेबाजी करके बैंड की धुनों पर नाचते रहे।
विज्ञापन


क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले महाराजा तेजसिंह के किले से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह क्षत्रिय समाज के लोग किले पर एकत्रित हुए। वहां शस्त्र पूजन करने के बाद शोभायात्रा बैंड बाजों के बीच शुरू हुई। मदार दरवाजा पर महाराजा तेजसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा मेंं 25 से ज्यादा झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


मुख्य रथ के आगे समाज के लोग पगड़ी बांधे हुए पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा मदार दरवाजा, देवी रोड, रायजादा रोड, कृष्णा टाकीज रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड होती हुई अमन इंटर नेशनल स्कूल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, अरविंद तोमर, प्रदीप चौहान, शिवदत्त भदौरिया, अजयपाल सिंह, पंकज भदौरिया, सुनील भदौरिया, गोविंद भदौरिया, करनपाल सिंह, सुमित चौहान, रूपेंद्र राठौर, पंकज राठौर, कुलदीप चौहान, संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed