फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of traders will be solved in every situation

Agra News: व्यापारियों की समस्याओं का हर हाल में होगा समाधान

Tue, 27 Feb 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Problems of traders will be solved in every situation
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। सांसद को व्यापारियों ने 7 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा जिसके समाधान का सांसद ने भरोसा दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं व्यापारी हैं। व्यापारियों की समस्या को बखूबी जानते हैं। जो नई समस्याएं उनके संज्ञान में आईं हैं उसको वे गंभीरता से लेंगे और समाधान की दिशा में शासन में प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनका देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के सम्मेलन का उद्देश्य व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा करने का है और इस सम्मेलन में जिलेभर के विभिन्न कस्बों से आए व्यापारियों ने सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका अदा की है। नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सात सूत्रीय समस्याएं सांसद को बताईं। उन्होंने अमांपुर मार्ग के चौड़ीकरण सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, ममता गुप्ता, मनोज शर्मा, विनोद गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सीए प्रदीप अग्रवाल ने एमएसएमई के बारे में विस्तार से सदन को जानकारियां दीं। विधि वेदता अजय तिवारी ने कानूनी परामर्श व्यापारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed