फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of asthma patients are not decreasing, three died

Agra News: अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कतें, तीन ने तोड़ा दम

Thu, 12 Dec 2024 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Problems of asthma patients are not decreasing, three died
मरम्मत कार्य पर खर्च हुए हैं एक करोड़
विज्ञापन

21 अगस्त से बंद पड़ी है यह सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बालूगंज-एडवांस स्टडी मार्ग का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग ने पूरा कर दिया है। यह सड़क 21 अगस्त को भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होने से साढ़े तीन माह से बंद पड़ी है। इससे स्थानीय निवासियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगले कुछ दिनों में मार्ग यातायात के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क के मरम्मत कार्य पर एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भूस्खलन का एक मुख्य कारण सड़क किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव था। इस समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए फिलहाल नगर निगम ने बेहतर जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कलवर्ट पानी के बहाव को नियंत्रित करने और भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


कलवर्ट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया है। इससे सड़क की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव होगा। प्रशासन ने सड़क की मरम्मत और स्टेबलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है लेकिन अभी सड़क के नीचे की पहाड़ी की स्टेबलाइजेशन का निर्माण कार्य करना बाकी है। इसके लिए प्रशासन ने 5 करोड़ का बजट बनाया है। स्टेबलाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ी में पाइल्स लगाई जाएंगी और डंगों के सहारे पहाड़ी को स्थिर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
मरम्मत कार्य में सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने, कमजोर हिस्सों को मजबूत करने और आवश्यक पुनर्निर्माण कर लिया है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
-प्रवीन वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

झंडूता का री रडोह पुल। फाइल फोटो

झंडूता का री रडोह पुल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article