फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   problem in post office in mainpuri

शहर में डाकघरों में नहीं हो रही रजिस्ट्री

Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
problem in post office in  mainpuri
प्रधान डाकघर में रजिस्ट्री काउंटर पर लगी कतारें। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के तीन डाकघरों में रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई हैं। वहीं प्रधान डाकघर में दबाव बढ़ने से आए दिन विवाद हो रहा है। भीड़ अधिक होने के चलते ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद होने लगता है, जिससे कभी भी यहां काम ठप हो सकता है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से कलक्ट्रेट स्थित डाकघर, दीवानी स्थित डाकघर और तांगा स्टैंड स्थित डाकघर में रजिस्ट्री नहीं हो रही है।
सूत्रों के अनुसार कर्मचारी न होने के कारण यहां काउंटर संचालन में परेशानी आ रही है। वहीं वर्तमान समय की अगर बात करें तो रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक होने के चलते रोजाना जिले के सैकड़ों लोग रजिस्ट्री करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में केवल प्रधान डाकघर में ही रजिस्ट्री हो पा रही है।
विज्ञापन

रोजाना यहां तीन सौ से चार सौ रजिस्ट्री की जाती हैं। लेकिन समय समाप्त होने के बाद भी रजिस्ट्री के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। कर्मचारी जब रजिस्ट्री करने से मना करते हैं तो लोग विवाद शुरू कर देते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो प्रधान डाकघर में भी रजिस्ट्री बंद हो जाएगी। जिससे रक्षाबंधन पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की है कमी
प्रधान डाकघर में रजिस्ट्री के लिए एक ही काउंटर संचालित है। ऐसे में सवाल ये भी है कि अगर भीड़ अधिक हैं तो काउंटर क्यों नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। जब इस बारे में पोस्ट मास्टर आशीष सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते एक ही काउंटर संचालित हो पा रहा है। एक कर्मचारी आधार कार्ड बनाने के लिए लगाया गया है। ऐसे में वे कुछ नहीं कर सकते हैं।

कलक्ट्रेट स्थित डाकघर में समस्या आ रही थी, जिसे निस्तारित करा दिया गया है। अगर अन्य डाकघरों में रजिस्ट्री नहीं हो रही है तो इस बारे में जानकारी कर जल्द समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
-विनय द्विवेदी, डाक अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed