फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi can inaugurate of Bhimnagari program before lok sabha elections 2019 in agra

'भीमनगरी' का उद्घाटन कर सकती हैं प्रियंका गांधी, मतदान से पहले इस शहर में है कार्यक्रम

Mon, 18 Mar 2019 08:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi can inaugurate of Bhimnagari program before lok sabha elections 2019 in agra
प्रियंका गांधी के साथ भीमनगरी आयोजन समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सजने वाली उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध भीमनगरी का उद्घाटन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर सकती हैं। भीमनगरी आयोजन समिति ने लखनऊ में प्रियंका गांधी से मुलाकात करके उन्हें आमंत्रित किया है। प्रियंका गांधी ने आयोजन में शिरकत करने की मौखिक सहमति दे दी है। 
विज्ञापन


भीमनगरी का आयोजन इस बार ताजगंज स्थित कहरई क्षेत्र में किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल, समिति सदस्य व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करके भीम नगरी के आयोजन के बारे में जानकारी दी। पिछले वर्षों की प्रगति रिपोर्ट्स को भी उन्होंने देखा। 
विज्ञापन


भरत सिंह ने बताया कि भीम नगरी में सामूहिक विवाह, नशा उन्मूलन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य किए जाते हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर से भी इस आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन में शिरकत करने की मौखिक सहमति प्रदान कर दी है। इस मौके पर समिति के वीर सिंह कोरवाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबब्बर भी कर चुके हैं शिरकत 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर भी भीमनगरी में दो बार शिरकत कर चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछली दफा मुख्य अतिथि बनाया गया था। भीमनगरी का कार्यक्रम हर वर्ष 15, 16 और 17 अप्रैल को होता है। इससे पहले 14 अप्रैल को आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाती है। 

आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल मतदान होना है, वहीं 15 अप्रैल को भीमनगरी कार्यक्रम का उद्घाटन होना है। ऐसे में प्रियंका गांधी के यहां आने की चर्चाओं खूब हो रही हैं। उधर, इस दफा 16 अप्रैल को बसपा की मुखिया मायावती भी आगरा आ रही हैं। वो यहां कोठी मीना बाजार में चुनावी रैली करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed