फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi addressed the party workers in Congress training camp in Mathura

मथुरा में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, भाजपा को घेरा

Sun, 04 Jul 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा और आरएसएस जनता को भ्रमित कर रही है। इनकी कुटिल जनविरोधी चालों को हमें नाकाम करना होगा। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi addressed the party workers in Congress training camp in Mathura
प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जोरशोर से जुटी है। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को वृंदावन में हुई। पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा और कानपुर मंडल के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। आप लोग लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ गांव-गांव जाकर बूथ कमेटी, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत कमेटियों का गठन कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जीत का मंत्र दिया। कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बना रही है।
विज्ञापन


'जनता को भ्रमित कर रही भाजपा-आरएसएस' 
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश की जनता को भाजपा-आरएसएस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाते हुए जनता को झूठी बातों से भ्रमित कर रही हैं। भाजपा की कुटिल जनविरोधी चालों को हमें नाकाम करना होगा। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश के सामाजिक, सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे, इसके लिए हम लोगों को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी पश्चिम यूपी रोहित चौधरी एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को नवीन मजबूती दे रहे हैं। संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव पहुचकर बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करके भाजपा के कुशासन से आम जनता को मुक्ति दिलानी है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन एवं बूथ प्रबंधन संबंधी गुर बताए। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव अमित सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed