फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private vehicles carrying passengers, roadways suffer losses

Agra News: प्राइवेट वाहन ढो रहे सवारियां, रोडवेज को नुकसान

Thu, 20 Mar 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Private vehicles carrying passengers, roadways suffer losses
शहर के ईशन नदी पुल पर सवारियां भरने के लिए खड़ी डग्गामार बसें। संवाद
मैनपुरी। शहर में डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। आगरा-इटावा मार्ग पर नियमों का ताक पर रखकर प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। डग्गामार वाहन परिवहन निगम को लाखों रुपये राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। यात्रियों को भी इन वाहनों के चालक और परिचालकों की मनमानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर आगरा और इटावा मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन खुलेआम हो रहा है। ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहे से प्राइवेट बसें आगरा और इटावा के लिए सवारियां भरकर मार्ग पर जा रही है। शहर के सिंधिया तिराहा से आगरा के लिए प्राइवेट बसें चल रही है। हकीकत जानकर भी जिम्मेदार अफसर डग्गेमार वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई से बच रहे है।
विज्ञापन

शहर में आगरा, इटावा, किशनी सहित विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम को लाखों रुपये की हानि हो रही है। डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामारों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जल्द ही फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
शिवम यादव, एआरटीओ मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed