फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private schools running extra sections without approval under scanner BSA seeks documents in 3 days

Agra: बिना अनुमति सेक्शन चलाने वाले स्कूलों पर गाज, बीएसए ने दिए जांच के आदेश; 3 दिन में मांगा अनुमति पत्र

Wed, 12 Nov 2025 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

एक कक्षा में कई सेक्शन बनाकर चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने निजी स्कूलों की गड़बड़ी पर तीन दिन के अंदर अनुमति पत्र मांगा है। 

विज्ञापन
Private schools running extra sections without approval under scanner BSA seeks documents in 3 days
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बिना अनुमति नई कक्षाएं या सेक्शन चलाने वाले निजी स्कूल अब जांच के घेरे में हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की गड़बड़ी पर उनसे तीन दिन में अनुमति पत्र मांगा है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र गौड़ ने शासनादेश के अनुसार किसी भी स्कूल को बिना अनुमति कक्षा, सेक्शन खोलने व बंद करने या स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं है। शहर में कई ऐसे निजी स्कूल हैं जहां नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की जा रही है। बीएसए ने बताया कि कई प्राइवेट स्कूल बिना अनुमति के नई कक्षाएं चला रहे हैं। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


स्कूल के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि तीन दिन के अंदर उच्चाधिकारियों से अनुमति पत्र लेकर कार्यालय में जमा करें। इसके अलावा यह भी चेतावनी दी है कि अगर समय पर अनुमति नहीं दी गई या आगे भी बिना अनुमति कक्षाएं चलती पाई गईं, तो स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed