फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner commits suicide in Jail family fears murder

जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 15 Aug 2020 10:27 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Prisoner commits suicide in Jail family fears murder
जिला कारागार कासगंज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला जेल में एक 22 वर्षीय कैदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह जब जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में एक कैदी का शव फंदे पर लटका देखा तो पूरे जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जेल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पर शव भेजा गया। जहां परिजन पहुंचे तो उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की। देर शाम तक परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर और मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद शव भेज दिया है। 
विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव हरिबंशपुर का है। यहां का रहने वाला ज्ञान प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2018 में हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उस पर 6 आपराधिक मामले चल रहे है। अंबेडकरनगर पुलिस ने उसे पहले अयोध्या जेल में रखा। यहां से फरवरी 2019 में उसे कासगंज जिला जेल भेजा गया। अफसरों के मुताबिक विचाराधीन कैदी को हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया। जहां शुक्रवार की रात को उसने चादर से जंगले से लटक कर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार को जानकारी हुई कि एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी जेल अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से जेल में अलर्ट किया। जेल कर्मी ओर सोरो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सोरो कोतवाली पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम गृह कासगंज भेजा। सूचना पर यहां मृतक के परिजन पहुंच गए और हत्या आशंका का आरोप लगाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई भानु सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले ही भाई ने मुझे बताया कि मेरी हत्या हो सकती है। बंदी के परिवार के लोगो को मामले की पूरी जांच कराने का भरोसा दिया है। राजीव कुमार, प्रभारी जेल अधीक्षक ने कहा कि ज्ञान प्रताप सिंह जो अकबरपुर अंबेडकर नगर का रहने वाला है, उसके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार अयोध्या से उसे जिला जेल कासगंज भेजा गया था। उसने चादर से  फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed