फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   priority of Pradhan Chandravati is to make Pinani Ramnagar as model gram panchayat in agra

हमारे प्रधान: आगरा के पिनानी रामनगर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना है प्रधान चंद्रवती की प्राथमिकता

Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

नव निर्वाचित प्रधान चंद्रवती ने वादा किया है कि ग्राम पंचायत पिनानी रामनगर के सभी रास्ते पक्के कराए जाएंगे। हर गली में प्रकाश की व्यवस्था होगी, जिससे रात में गलियां जगमग रहेंगी। 

विज्ञापन
priority of Pradhan Chandravati is to make Pinani Ramnagar as model gram panchayat in agra
पिनानी रामनगर की ग्राम प्रधान चंद्रवती चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के विकासखंड अकोला की ग्राम पंचायत पिनानी रामनगर से चंद्रवती चाहर तीसरी बार प्रधान निर्वाचित हुई हैं। महज आठवीं तक पढ़ाई करने वाली चंद्रवती इससे पहले वर्ष 2005 से 2010 और 2015 से 2020 तक प्रधान रह चुकी हैं। 2005 से 2010 तक वह निर्विरोध प्रधान थीं। 

विज्ञापन


तीसरी बार प्रधान बनने पर उन्होंने कहा कि गांव के हर रास्ते को पक्का और गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाकर उन्हें रात में जगमग रखना उनकी इस बार की प्राथमिकता है। इसके अलावा आदर्श ग्राम पंचायत बनाना, तालाबों की खोदाई और पौधरोपण का काम भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं
- गांव में खारे पानी की समस्या बरसों से बनी हुई है, इससे निजात की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
- क्षतिग्रस्त रास्तों में जलभराव की समस्या से भी ग्रामीण परेशान हैं।
- गांव में बिजली होने के बाद भी शाम होते ही रास्ते और गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। 

ये हैं ग्राम विकास की योजनाएं
- खारी नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।
- गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना कराना।
- मीठे पानी वाले स्थान पर बोरिंग कराकर गांव में उसकी आपूर्ति कराना।

अकोला से तीन किमी दूर है पिनानी रामनगर
पिनानी रामनगर ग्राम पंचायत विकासखंड अकोला से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। इस ग्राम पंचायत की आबादी लगभग साढे़ तीन हजार है। इसमें दो गांव रामनगर और पिनानी हैं। 

आपकी ग्राम पंचायत में कोई समस्या है तो मेल आईडी  agr-cityreporter@agr. amarujala. com और व्हाट्सएप नंबर 7617566170 पर बता सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed