{"_id":"6133b1528ebc3e7a1d77abf7","slug":"principal-and-teachers-will-be-transferred-from-composite-school-mainpuri-news-agr5063658139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपोजिट विद्यालय से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपोजिट विद्यालय से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का होगा स्थानांतरण
विज्ञापन
भोगांव। नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर शुक्रवार को अभिभावकों के प्रदर्शन और प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों के बीच विवाद को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। खंड शिक्षाधिकारी को बीएसए ने जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। खंड शिक्षाधिकारी ने तैनात स्टाफ को दूसरी जगह भेजे जाने का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है।
नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर पिछले कुछ दिनों से प्रधानध्यापिका और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को यहां मामला बढ़ गया था। कई अध्यापकों ने प्रधानाध्यापिका पर बच्चों की एमडीएम धनराशि न भेजने का आरोप लगाया था। वहीं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापिका और उनके पुत्र पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। खंड शिक्षाधिकारी ने तैनात स्टाफ के स्थानांतरण का प्रस्ताव बीएसए को भेजा है।
-------
शिक्षा के माहौल को खराब नही करने दिया जाएगा। मामले में सभी शिक्षकों को विद्यालय से हटाये जाने के साथ ही नये स्टाफ की तैनाती की लिस्ट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजी गयी है। आदेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जेपी पाल, खंड शिक्षाधिकारी