फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prince Parshvanath left the palace and headed towards the forest, the gods cheered.

Agra News: महल छोड़ वन की ओर चल पड़े राजकुमार पार्श्वनाथ, देवों ने की जय-जयकार

Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prince Parshvanath left the palace and headed towards the forest, the gods cheered.
भोगांव। मैनपुरी रोड स्थित काल्पनिक बनारस नगरी में आयोजित तपकल्याणक उत्सव की शुरूआत सोमवार की सुबह जलाभिषेक और पूजन के साथ हुई। पंडित अभय कुमार शास्त्री ने कहा, राज्यसभा में पिता अश्वसेन के साथ बैठे राजकुमार पार्श्वनाथ को भेंट देने के लिए जैसे ही अयोध्या नरेश का राजदूत आया तो उन्हें अपने पूर्व के दस जन्मों का ज्ञान अनायास ही हो गया। ये विचार मन में आते ही राजकुमार को वैराग्य हो गया और उन्होंने दिगम्बरी दीक्षा अंगीकार करने का ऐलान कर दिया। जैसे ही राजकुमार पार्श्वनाथ के मन में वैराग्य की धारा उमड़ी तो तुरंत ही स्वर्ग से लौकांतिक देवों का आगमन हुआ और देवों ने उनका सम्मान किया। दीक्षावन में दीक्षा विधि के दौरान पंडित अभय कुमार शास्त्री ने कहा कि राजपाट और भौतिक सुखों को छोड़कर राजकुमार ने धर्म का मार्ग चुना है। उन्होंने संसार की ओर से मुख मोड़कर दिगम्बरत्व को स्वीकार किया है। पार्श्वनाथ के इस कदम से बनारस नगरी के वासी भी समझ गए हैं कि सच्चा सुख पाने के लिए धर्म का मार्ग ही सच्चा मार्ग है। इस दौरान शैंकी जैन, समिति अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, आशीष जैन आशू , वैभव जैन, अम्बुज जैन, कुमुद जैन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed