फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi mentioned Vrindavan in Mann Ki Baat program on Sunday

मन की बात: प्रधानमंत्री ने किया वृंदावन का जिक्र, कहा- यहां से दुनियाभर में जगी कृष्ण भक्ति की अलख

Sun, 28 Nov 2021 08:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 08:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर की रहने वाली जगत तारिणी दासी को भी याद किया। जगत तारिणी ने पर्थ में सेक्रेड इंडिया गैलरी बनाई है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi mentioned Vrindavan in Mann Ki Baat program on Sunday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में तीर्थनगरी वृंदावन का जिक्र भी किया है। 32 मिनट 10 सेकंड के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृंदावन के बारे में चीन मिनट चर्चा की। इस चर्चा में प्रधानमंत्री ने वृंदावन की पावन धरा की महिमा का वर्णन किया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां भगवान के रस का कोई अंत नहीं हैं। ब्रज की अलग-अलग लीला भूमि में वृंदावन एक पवित्र स्थल है। भगवान कृष्ण और राधाजी के प्रेम की भूमि वृंदावन से दुनिया भर में कृष्ण भक्ति की अलख जगी है। यही वजह है कि वृंदावन में बड़ी संख्या में विदेशों से कृष्ण भक्त आते हैं।
विज्ञापन

तारिणी दासी ने बनाई सेक्रेड इंडिया
मोदी ने मन की बात में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली महिला जगत तारिणी दासी का जिक्र किया। बताया कि जगत तारिणी दासी 13 वर्ष तक वृंदावन रहीं। यहां से वह जब वापस अपने देश गईं तो वह वृंदावन को नहीं भूल सकीं। जगत तारिणी दासी ने पर्थ में सेक्रेड इंडिया गैलरी बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होंने अपनी कला के जरिये वृंदावन के अलावा पश्चिम बंगाल के नवदीप और उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी को बनाया। जगत तारिणी दासी की गैलरी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक कलाकृति ऐसी भी है जो गोवर्धन पर्वत को भगवान कृष्ण की कन्नी उंगली पर उठाती हुई दिखाई है। भगवान कृष्ण के रस का कोई अंत नहीं।

मथुरा की सुखदेवी से प्रधानमंत्री ने की मन की बात
आयुष्मान योजना में अपने घुटने ठीक करा चुकी दामोदरपुरा की रहने वाली सुखदेवी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बातचीत की। महिला ने आयुष्मान योजना में घुटनों के सफल ऑपरेशन होने की बात कही। इसी योजना में अपने घुटनों का ऑपरेशन कराया। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। 

फोन पर पीएम से बात करते हुए सुखदेवी ने कहा कि वह घुटनों की समस्या से करीब 5-6 वर्ष से चारपाई पर पड़ी थी। आयुष्मान कार्ड के तहत उसका प्रयाग हॉस्पिटल में इलाज हुआ। अब वह स्वस्थ है। बच्चों की देखभाल भी करती है। अब सही प्रकार चल फिर भी लेती हैं। 

पीएम ने सुखदेवी से सवाल किया कि आयुष्मान कार्ड से पहले डॉक्टरों ने उसके घुटने के ऑपरेशन पर कितना खर्चा बताया था, कहा कि डॉक्टरों ने उसके घुटनों के ऑपरेशन पर ढाई-तीन लाख का खर्चा बताया था। ऑपरेशन में एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। 
पीएम ने कहा- राधे-राधे
सुखदेवी से बातचीत शुरू होने पर जब प्रधानमंत्री ने यह पूछा कि वह कहां की रहने वाली हैं। सुख देवी ने कहा कि मथुरा की। इस पर प्रधानमंत्री ने उनसे राधे-राधे कहा। इसका जवाब सुखदेवी ने भी राधे-राधे से अभिवादन करके दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed