फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priest raped Bhopal girl after kidnapped in Mathura

मथुरा में भोपाल की युवती से दुष्कर्म: पंडा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 Apr 2022 10:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 10:06 PM IST
सार

भोपाल की युवती अक्तूबर 2021 में गिरिराजजी के दर्शन करने आई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई। आरोप है कि पंडा ने अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसे बंधक बनाकर भी रखा। 

विज्ञापन
Priest raped Bhopal girl after kidnapped in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक युवती को अगवा करके उसके साथ मथुरा में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मथुरा के एक पंडा सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


भोपाल की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि अक्तूबर 2021 में वह परिवार के साथ गोवर्धन में गिरिराजजी की परिक्रमा करने मथुरा गई थी। वहां घूमने के वक्त उसका परिचय मनोज पंडा और उसके साथी सुमित दांगी से हो गया था। तब मनोज और सुमित ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। 

विज्ञापन

मिलने के बहाने बुलाया था युवती को 

इसके बाद उसकी मनोज और सुमित से फोन पर बात होने लगी थी। युवती का आरोप है कि जनवरी में उसके पास सुमित का फोन आया तो उसने कहा कि मनोज पंडा तुमसे मिलना चाहता है और वह भोपाल रेलवे स्टेशन पर है। युवती के अनुसार कुछ देर बाद सुमित बाइक लेकर उसके मोहल्ले में पहुंचा और युवती को फोन पर बुलाकर उसे बाइक से स्टेशन ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि यहां से दोनों आरोपी उसे फुसलाकर उसे दिल्ली ले गए। मनोज उसे फरीदाबाद में चचेरे भाई के घर भी ले गया। यहां 10 दिन तक रखने के वक्त मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चचेरे भाई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि मनोज उसे मथुरा में अलग कमरे में डरा-धमकाकर रखता था। 

पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि उसे पता चला कि मनोज शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वर्तमान में पीड़िता ढाई माह की गर्भवती भी है। घटना के संबंध में एसपी देहात श्रीशचंद का कहना है कि इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed