{"_id":"5cc53c69bdec220772688735","slug":"priest-dispute-end-of-radharani-temple-barsana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के आदेश से खत्म हुआ श्रीजी मंदिर का सेवा विवाद, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के आदेश से खत्म हुआ श्रीजी मंदिर का सेवा विवाद, जानिए पूरा मामला
Sun, 28 Apr 2019 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना के श्रीजी मंदिर में सेवा पूजा को लेकर दो पक्षों में एक सप्ताह से चल रहा विवाद जिलाधिकारी के आदेश से समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ माया देवी को बेदखल कर रासबिहारी गोस्वामी को सेवा सौंपी। पुलिस ने पांच दिन पूर्व मंदिर के पट बंद रखने के आरोप में दो पुजारियों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
हरवंश गोस्वामी की मृत्यु के बाद उसकी दो पत्नियों माया देवी व गुलाब देवी में श्रीजी मंदिर की सेवा पूजा का 1999 से विवाद चल रहा था। दो पक्षों के विवाद को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील कुमार तौमर ने तीसरे पक्ष रासबिहारी गोस्वामी के साथ तीन अन्य को सेवा पूजा के लिए नियुक्त कर दिया।
माया देवी ने एसडीएम गोवर्धन नागेंद्र सिंह के आदेश से नौ दिन बाद सेवा ले ली। उसके बाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों के आदेश को खारिज कर सिविल कोर्ट को सुनवाई करने का निर्देश दिया।

तीसरे पक्ष को नियुक्त किया
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने एसडीएम गोवर्धन को आदेश दिया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तीसरे पक्ष को नियुक्त किया जाए। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार सतीश बघेल ने थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के साथ रासबिहारी गोस्वामी को सेवा दिला दी।
जिस आदेश से माया देवी सेवा में काबिज हुई थी। उसे हाईकोर्ट ने तथ्यहीन कर दिया। सिविल कोर्ट में माया देवी की स्टे याचिका खारिज हो गई। उक्त सभी प्रकरण पर डीजीसी की विधिक राय के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर रासबिहारी गोस्वामी को सेवा दिलवाई गई है।- नागेंद्र सिंह उपजिलाधिकारी गोवर्धन।
प्रशासन के आदेश का पुलिस ने पालन कराया है। शांति पूर्वक माया देवी पक्ष के सेवायतों ने रासबिहारी गोस्वामी को सेवा सौंप दी।- वीरेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक बरसाना।